नई 2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट में क्या बदला? जानिए 5 अहम बदलाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

2026 Tata Punch EV Facelift:- भारतीय ऑटो बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Tata Motors ने नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने पंच का अपडेटेड पेट्रोल वर्जन पेश किया था और अब उसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो Punch EV फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.49 लाख रखी गई है। वहीं, जो ग्राहक BaaS (Battery as a Service) विकल्प चुनते हैं, उन्हें ₹2.60 प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। बिना BaaS ऑप्शन के इसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) है।

फेसलिफ्ट में हुए 5 बड़े बदलाव

  • नया एक्सटीरियर डिजाइन – फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप डिजाइन को ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया है।
  • अपडेटेड इंटीरियर – डैशबोर्ड लेआउट में बदलाव के साथ बेहतर फिनिश और नई अपहोल्स्ट्री दी गई है।
  • बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम – इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड कर बड़ी स्क्रीन और नए कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े गए हैं।
  • एडवांस सेफ्टी फीचर्स – सेफ्टी के लिहाज से अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं।
  • बेहतर रेंज और टेक्नोलॉजी अपडेट – बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाया गया है।

Read Also: Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara लॉन्च, सिंगल चार्ज में 540 Km

नए कलर ऑप्शन हुए ऐड 

2026 Tata Punch EV facelift अब नए कलर ऑप्शन्स के साथ आई है. पहले वाले मॉडल में Empowered Oxide (ब्लैक रूफ), Seaweed (ब्लैक रूफ), Daytona Grey (ब्लैक रूफ), Fearless Red (ब्लैक रूफ), Pristine White (ब्लैक रूफ), Supernova Copper (ब्लैक रूफ) और Pure Grey (ब्लैक रूफ) जैसे कलर मिलते थे. अब फेसलिफ्ट वर्जन में Fearless Yellow, Bengal Rouge और Carame शेड्स जोड़ दिए हैं.

पावरस्ट्रेन और परफॉरमेंस हुए अपग्रेड

कंपनी ने इसमें दो नए बैटरी पैक ऑप्शन दिए हैं. पहला 30 kWh और दूसरा 40 kWh. यह पुराने मॉडल के 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक से बड़े हैं. अगर रेंज की बात करें तो पुराने पंच EV में बैटरी के हिसाब से 315 km से 421km तक की रेंज मिलती थी. वहीं नए पंच EV में यह बढ़कर करीब 335km से 468km तक पहुंच गई है. यानी साफ है कि नया मॉडल ज्यादा लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगा.

नई Punch EV फेसलिफ्ट अब पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

Leave a Comment