8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! पहली बैठक की तारीख सामने, जानिए पूरी डिटेल्स

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

8th Pay Commission:- लंबे इंतज़ार के बाद, आखिरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम और अच्छी खबर सामने आई है। 8वें वेतन आयोग ने अपने शुरुआती काम में तेज़ी ला दी है और पूरे देश में संबंधित पक्षों (stakeholders) से मुलाक़ात करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इसी पहल के तहत, आयोग की टीम 24 अप्रैल को देहरादून का दौरा करेगी, जहाँ वे विभिन्न कर्मचारी संगठनों और संघों के साथ सीधे तौर पर बातचीत करेंगे।

10 अप्रैल तक आवेदन का मौका

अगर आप या आपका संगठन इस चर्चा का हिस्सा बनना चाहता है, तो समय बहुत कम है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो भी प्रतिनिधि या यूनियन अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें 10 अप्रैल तक ईमेल के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा। तय समय सीमा के बाद मिलने वाले अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। मीटिंग का सही समय और जगह की जानकारी आवेदन करने वाले सदस्यों को बाद में निजी तौर पर दी जाएगी।

किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों (8th Pay Commission salary pension hike) और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को समझना है। आयोग चाहता है कि वह केवल फाइलों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्राउंड जीरो पर जाकर कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति और उम्मीदों को जाने।

विशेषज्ञों की राय और उम्मीदें

आयोग की इस पहल का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन (NPS Employees Federation) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि,

“यह बेहद खुशी की बात है कि 8वें वेतन आयोग ने संगठनों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। हमें उम्मीद है कि इस बार आयोग केवल वेतन वृद्धि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) और स्वायत्त निकायों (CABs) के कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी और अन्य सर्विस कंडीशन पर भी ठोस सुझाव सरकार को देगा।”

कर्मचारियों के लिए यह क्यों है जरूरी?

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के भविष्य का फैसला करेंगी। देहरादून का यह दौरा एक शुरुआत है, जिसके जरिए आयोग क्षेत्रीय समस्याओं और सुझावों को अपने ड्राफ्ट में शामिल करेगा।

जो संगठन अपनी बात मजबूती से रखना चाहते हैं, उनके लिए यह अपनी मांगें सीधे आयोग के सामने रखने का सुनहरा मौका है। अधिक जानकारी के लिए हितधारक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

10 मांगों को लेकर पीएम को लिखा लेटर

डॉ. पटेल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अंडमान निकोबार के डिगलीपुर में शिक्षकों और अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी 10 मुख्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और आठवें वेतन आयोग के नाम एक पत्र सौंपा।

उनकी बड़ी मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से शुरू करना, रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 65 साल करना और बेहतर इलाज के लिए CGHS व कैशलेस सुविधा लागू करना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने छुट्टियों के नियम आसान बनाने, LTC के लिए नकद भुगतान और शिक्षकों को ‘नॉन-वेकेशनल’ दर्जा देने की भी बात कही है।

Leave a Comment