SCHOOL NEWS : गणित पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई आयोजित

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक होंगे आयोजन

SCHOOL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैसदेही उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने बताया कि 22 दिसम्बर को विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार गणित विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत गणित से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गणित एवं गणितज्ञों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का संयोजन श्रीमती मीना वर्मा ने किया।

Read Also : पाँच माह वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं -अतिथि शिक्षक

Leave a Comment