BETUL NEWS : बड़ा महादेव पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ जत्था

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- महाशिवरात्रि पर्व के करीब आते ही पचमढी जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था सड़को पर नजर आने लगा है। लोग मन्नतों के अनुसार त्रिशूल लेकर तो कोई बाबा भोलेनाथ के दर्शनों की अभिलाषा लेकर पचमढी के लिए रवाना हो रहे है। श्रद्धालुओं द्वारा बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए सड़क से निकल रहे है। जिससे शहर का वातावरण धर्ममय हो गया है। माँ पूर्णा की नगरी भैंसदेही से भी रोजाना बडी संख्या में लोग पचमढी के लिए रवाना हो रहे है। नगर के वार्ड क्रमांक 2 पोखरनी के सुनिल शिंदे परिवार एवं राठौर परिवार भी त्रिशूल की पूजा अर्चन कर पचमढी के लिए रवाना हुए। शिंदे परिवार ने बताया कि बताया कि वह भगवान शंकर के दर्शन करेगे। इस दौरान गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए धूमधाम से पूजा पाठ की गई। जिसके पश्चात लोगों ने उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया।

Leave a Comment