Betul Samachar : आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु गुप्तेश्वर तीर्थ क्षेत्र 26 को महाशिवरात्रि पर्व पर लगेगा मेला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar /आठनेर :- बरखेड पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरे घोघरा के पास स्थित प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र गुप्तेश्वर महादेव में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का भव्य मेला आयोजन किया जाएगा यहां पर प्रसिद्ध शिव मंदिर ,चौरागढ,नंदीगढ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु गुप्तेश्वर महादेव में प्रतिवर्ष भगवान शिव का विशेष अभिषेक पूजन कार्यक्रम संपन्न होता है। यहां का नजारा प्राकृतिक रूप से सौंदर्य को निखार देता है। नर्मदा पुरम के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र पचमढ़ी महादेव जैसा नजारा देखने को यहां पर दूर-दूर से सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Read Also : पेयजल के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण, नलजल से 8 दिन में मिल रही सप्लाई

विनोद कनाठे,रवी अडलक द्वारा बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिवलिंग पर विशेष पंचामृत से अभिषेक पूजन कार्यक्रम संपन्न होता है चौरागढ़ स्थित भूरा भगत प्रतिमा का विशेष पूजन कार्यक्रम कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य से यहां की पहाड़ी गुलजार हो जाती है ।। प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर्व पर यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले के दरबार पहुंचकर माता टेकते हैं। भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयारी की जाती है । भगवान शिव दर्शन के साथ यहां पर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन करते हैं।

Leave a Comment