Ambedkar Jayanti : कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

भैंसदेही (मनीष राठौर) :- संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में नगर के अम्बेडकर ग्राउंड पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ट नेताओं ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि डॉ अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जो सर्वधर्म समभाव, समानता और सामाजिक न्याय की पैरवी करती है। उन्होंने दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित और महिलाओं को अधिकार दिलाकर समाज में समानता की नींव रखी।

सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

आज हमें जो स्वतंत्रता, समानता का अधिकार मिला है,वह बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान की ही देन है। लोकतंत्र की ताकत को बरकरार रखना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम नारायण तिवारी,विजय सिंह ठाकुर,अफरोज भाई,शिव ठाकुर,यादव राव मोहरे,प्रहलाद कोसे,अल्लाय मेमन,राजू महाले,राजा आर्य,सुखदेव घाणेकर,कृष्णा ठाकुर,वामन महाले,दिवाकर दवंडे,इद्रीश काबरा,पार्षद महेश थोटेकर,नरेश मोहरे,दिनेश माहाले,श्रवण सिंह ठाकुर रघुनाथ मगरदे,यादोराव गावंडे,अलकेश चौहान,राहुल छत्रपाल,गजानन असवार,गोलू धुले,कादर शाह,हरीश राठौर,सोयेब विंध्यानी,मोहित राठौर,आदित्य लिखितकर,निखिल देशमुख,निखिल सोनी, सागर ठाकुर,राहुल ऊईके,ईश्वर वासनकर,बबला मेमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment