पवित्र नगरी मुलताई में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली – रिमझिम फुहारों में गूंजा भक्ति भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/ मुलताई (सलमान शाह):- मां ताप्ती की पावन नगरी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ निकाली गई। यह पावन यात्रा दोपहर 1:00 बजे ताप्ती तट से प्रारंभ हुई, जिसका आयोजन श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा खंडेलवाल समाज के तत्वावधान में किया गया। भगवान जगन्नाथ की यह भव्य शोभायात्रा जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें रिमझिम वर्षा के बीच श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए। रथ को पुष्पों से सजाया गया था और चारों ओर भक्ति संगीत की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः ताप्ती तट पर पहुंची। इस यात्रा में नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता की उपस्थिति रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया एवम प्रसाद वितरण किया गया। बारिश की फुहारों के बीच निकली इस रथ यात्रा ने नगर को एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। यह आयोजन नगर में भक्ति, एकता और आस्था का प्रतीक बन गया।

आमला खरीफ की फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में किसानों नहीं मिल पा रही यूरिया खाद

Leave a Comment