BETUL NEWS: माध्यमिक शिक्षको का विषय आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 एवं एनसीएफ के प्रमुख लक्ष्य अनुरूप सभी बच्चों को उच्चतम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी द्वारा कक्षा छठवीं की गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की नवीन पुस्तक तैयार की गई है l इन पुस्तकों को प्रदेश में लागू किया गया है l इसलिए वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के अंतर्गत माध्यमिक शालाओं की कक्षा छठवीं पढाने वाले सामाजिक विज्ञान विषय शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण नगर के पीएमश्री कन्या उमावि भैंसदेही मे मंगलवार को सम्पन्न हो गया l प्रशिक्षण प्रभारी श्रीराम भुस्कुटे ने बताया कि प्रशिक्षण में विकास खंड की माध्यमिक शालाओ मे कक्षा छठवीं में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन कराने वाले कुल 121 शिक्षकों ने दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण तीन चरणों मे प्राप्त किया l प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों की उपस्थिति सार्थक ऐप पर स्वयं शिक्षको द्वारा लगाई गई तथा उनका इस दौरान प्री एवं पोस्ट टेस्ट हुआ l

BETUL NEWS: प्रतिबंध के बावजूद बिक रही मछलियां, विभागीय अधिकारी उदासीन

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को जनपद शिक्षा केंद्र की ओर से उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए l समापन अवसर पर बीआरसी सुखदेव धोटे ने शिक्षको से कहा प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को दे, समय पर शाला पहुचे, और शाला का संचालन सही ढंग से करें l किसी भी परिस्थिति में शाला का संचालन जीर्ण शीर्ण भवन में ना किया जाए, आवश्यक होने पर शाला का संचालन एसएमसी के सहयोग से सुरक्षित वैकल्पिक स्थान पर किया जाए l समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे , हरीराम उईके(बीएसी) , दिनेश चितकारे(बीएसी) , मास्टर ट्रेनर्स सामजिक विज्ञान श्रावण पाटिल एवं विकास माकोड़े उपस्थित थे l

Leave a Comment