Betul Ki Khabar/चिचोली:- नगर मुख्यालय की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है बारिश की मौसम में खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि न एवं अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसा लगता है मानो उन्होंने अपनी आंख बंद कर रखी हो लगातार हो रही बारिश से नगर की मुख्य मार्ग नाला में तब्दील हो गया है सड़क निर्माण में लगता है घटिया माल सड़केंं चाहे सरकार बनाए या कोई निजी संगठन, कभी ईमानदारी नहीं दिखाई जाती है। पैसा बचाने के चक्कर में घटिया माल लगाया जाता है, जो बारिश आते ही अपना असली रूप दिखा देता है। सड़कों की टूट-फूट के बाद कई सालो तक उसकी मरम्मत नहीं करवाई जाती। मजबूर जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर खराब सड़कों का इस्तेमाल करना पड़ता है। नतीजा हर रोज हादसे की खबरें आती हैं। इंजीनियर और अधिकारियों की कमीशन खोरी में पैसे बटोरने के सिवा किसी काम को लेकर सजग नहीं होता।
BETUL NEWS: माध्यमिक शिक्षको का विषय आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न
चिचोली नगर के महा-राणा प्रताप नगर की सडके और नालियो के हालात बेहद खराब स्थिति में है इस वार्ड से पार्षद जीत तो आ जाते हैं लेकिन अपनी बात को परिषद में रखने में डरते हैं और वार्ड के विकास कार्य में नाकाम साबित हो रहे हैं

