Betul Ki Taja Khabar/शाहपुर:- जनजातीय कार्यविभाग बैतुल के तत्वावधान में जनजातीय कार्य विभाग बैतुल मीटिंग हॉल, में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर का पाठ्यक्रम 2 उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन आदरणीय सहायक आयुक्त विवेक कुमार पाण्डेय जनजातीय कार्यविभाग बैतुल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम नर्मदापुरम संभाग के बैतूल जिले के समस्त 6 जनजातीय विकासखंड से 13 एवं नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड से 3 मास्टर ट्रेनर्स ने सहभागिता निभाई | सक्षम कार्यक्रम का पुनरावलोकन करते हुए पिछले दो वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और सफलता की कहानियों पर चर्चा की गई। जीवन कौशल सत्र पर जोर देते हुए सत्र की संरचना फीडबैक पिसीपि प्रक्रीया और अपेक्षित दक्षताओं की समझ विकसित की गई और जीवन कौशल सत्र का प्रस्तुतीकरण किया गया। जेंडर मुद्दों पर संवाद करते हुए जेंडर आधारित अवधारणाओं पर स्पष्टता और विद्यालय स्तर पर संवेदनशीलता लाने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका और आगामी योजना पर चर्चा की गई, जिसमें उनकी जिम्मेदारियों और विकासखण्ड स्तर पर टीचर्स ट्रेनिंग की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को सक्षम कार्यक्रम की नवीनतम जानकारी से अद्यतन करना और उन्हें विकासखण्ड स्तर पर शिक्षको को प्रभावशाली प्रशिक्षण देने के लिए तैयार करना था। आगामी योजना के अनुसार, प्रत्येक चयनित विद्यालय से दो शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर जीवन कौशल शिक्षा के मॉड्यूल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सत्रों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में 21 वी सदी के 11 जीवन कौशल विकसित होगे साथ में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर, जेंडर संवेदनशीलता तथा रोजगार शिक्षा केरियर गाइडेंस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलेंगी, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे और अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा में अग्रसर कर पाएंगे।
Betul Local News: बारिश की कामना को लेकर शिव मंदिर में भरा जल
एवं सक्षम जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री निष्ठा सौदावत तथा उनकी टीम से विकासखंड प्रबंधक मेहरबान सिंह, मीना सातनकर, विद्या रैकवार एवं इन्द्रसेन नागले के द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सहायक आयुक्त बैतूल श्री विवेक कुमार पांडे जी द्वारा सराहनीय तरीक़े से समझाया व् वन वन चर्चा कर कहा की “यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि सक्षम कार्यक्रम का वास्तविक लाभ बच्चों तक पहुँचे। इस हेतु सुनिश्चित करें कि सक्षम जीवन कौशल के सभी सत्र गुणवत्तापूर्वक विद्यालयों में लागू साथ ही बच्चों की उपस्थिति पर भी सुनिश्चितता ताकि हर बच्चे को 21वी सदी के जीवन कौशल के सत्र मिले ।

