Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं धनगोरी बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट गिरधर यादव ने अपनी पोती शांभवी पुत्री पंकज यादव के जन्मदिन के अवसर पर यादव समाज द्वारा किए जा रहे जुन्नारदेव राधा कृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 21 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर यादव ने बताया कि यादव समाज के सहयोग से जुन्नारदेव में भव्य राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में समाज की पहल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव ने मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना हेतु 50,000 की राशि प्रदान की थी। वर्तमान में समाजजन पुनः मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को गति दे रहे हैं। जन्माष्टमी के भव्य आयोजन के अवसर पर यादव ने अपनी पोती के जन्मदिन पर राशि भेंट करते हुए समाज के सभी लोगों से तन, मन और धन से मंदिर निर्माण व समाज के कार्यों में सहयोग देने की अपील की।
Betul News- रात ठीक 12 बजे ताप्ती तट पर गूंज उठा नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

