Betul Crime News: पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Crime News/मुलताई – अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में मुलताई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है 14 अगस्त को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एम.पी. 43 सी 6186 से छिंदवाड़ा की ओर से मुलताई की तरफ अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की आरोपी विनय वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी सिवनी प्राण मोती कुसमैली, थाना कुण्डीपुरा, जिला छिंदवाड़ा कार क्रमांक एम.पी. 43 सी. 6186 की गाड़ी में 26 नग देशी प्लेन मदिरा शराब 03 नग देशी मसाला शराब कुल 261 लीटर, कीमत लगभग 1 लाख 14 हजार कीमत की शराब जप्त की ।आरोपी विनय वर्मा के विरुद्ध अपराध क्र. 788/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

भव्य दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment