Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भीमपुर ब्लॉक के आदर्श धनोरा से शिक्षक संघ अध्यक्ष आजादसिंह राजपूत के नेतृत्व में पैदल चलकर संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जा रही निशान यात्रा का सावलमेंढा पहुचने पर पर स्थानीय शिक्षकों एवं युवाओ द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय बालक छात्रावास में भोजन एवं रात्रि विश्राम पश्चात आज सुबह अल्पाहार के बाद यात्रा अपने गंतव्य कि ओर रवाना हुई। यात्रा में सम्मिलित युवाओ द्वारा बताया गया कि गुरुवार लाखनवाड़ी पहुचकर पूजा -अर्चना कर निशान चढ़ाया जाएगा आज का रात्रि विश्राम खोमई में रहेगा।
यात्रा के माध्यम से सावलमेंढा पहुचे शिक्षक संघ अध्यक्ष का सावलमेंढा प्राचार्य मंजुला बौरासी,कोथलकुण्ड प्रचार्य कुसुम साबले एवं छात्रावास अधिक्षका मालती भलावी द्वारा भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
शासकीय महाविद्यालय में प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई आयोजित
इस अवसर पर यात्रा में सम्मिलित धर्मेंद्र धूर्वे,विवेक सोनी,रामपाल उईके,अरविंद उईके,कपिल राजपुत, विजेन्द्रप्रताप सिंह सहित महेंद्रसिंह गौर, मिट्ठु कनाठे,राम जावरकर,संदीप धाड़से, मोनू सुहाने,सिद्धार्थ शिवहरे,शानू बौरासी,संदीप राठौर,वीरेंद्र आहाके आदि उपस्थित रहे।

