बीती रात दो स्थानों से मंदिर दान पेटी चोरी, लगातार हो रही चोरी कि घटनाएं

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/भैंसदेही (मनीष राठौर):- सवालमेंडा क्षेत्र में लगातार चोरी कि घटनाएं सामने आ रही जो पुलिस का चोरों में भय समाप्त होना दर्शाती है। बीती रात में ग्राम सावलमेंढा एवं ठेमगाव के मंदिर से दान पेटी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गयी जिसमे हजारो रुपये नगद होने कि जानकारी सामने आई है।

ग्राम ठेमगाव के हनुमान मंदिर से जुड़े
ग्रामीण संजू गलफट, रामराव पांसे,रवि खांडवे, हेमराज बारस्कर,यादोराव बारस्कर,रमेश डांगे,ललित पाटनकर,वामन धोटे,बंद आदि द्वारा बताया गया कि रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हनुमान मंदिर कि दान पेटी चुरा ली गयी है जिसमे लगभग 25 हजार से अधिक कि राशि रही होगी घटना को लेकर आज ग्राम स्तर पर बैठक भी रखी गयी थी जिसमे ग्रामीणों द्वारा ग्राम के ही एक व्यक्ति पर चोरी की आशंका भी जाहिर कि गयी है।

Betul Ki Taja Khabar: आदर्श धनोरा से निकली निशान यात्रा का किया स्वागत

इसके अतिरिक्त सावलमेंढा के बस स्टैंड साई मंदिर से भी दान पेटी चोरी कि घटना सामने आई है।
पूर्व में भी बाइक,साप्ताहिक बाजार से मोबाइल एवं घर के ताले टूटने कि अनेको घटनाओं हो चुकी है जिसमे पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही है l

Leave a Comment