Rajiv Gandhi Jayanti: कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Rajiv Gandhi Jayanti/चिचोली :- ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिचोली शहर द्वारा संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर चिचोली में मनाईं गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कमल किशोर सेठ ने कहा कि गांधी परिवार ने त्याग और बलिदान दिया है ऐसे नेता को आज हमें याद रखना है।

ब्लाक अध्यक्ष विजय आर्य ने कहा कि राजीव गांधी की शहादत को हमें याद रखना है आज देश में संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा हमारे नेता ने संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों कि परवाह नहीं कि अपनी जान दे दी। उन्होंने भारत में पांच सूत्रीय प्रोग्राम लागूं किया था उसी के तहत आज देश में संचार क्रांति, पंचायती राज, सूचना क्रांति, और युवाओं को मतदान का अधिकार, जैसे अनेक कार्यक्रम लागू करने वाले भारतरत्न श्री राजीव जी को शत शत नमन वंदन करते हुए सादर प्रणाम करता हूं।

बीती रात दो स्थानों से मंदिर दान पेटी चोरी, लगातार हो रही चोरी कि घटनाएं

कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल पटेल ने किया तथा आभार श्री सोनू विकास जायसवाल ने सभी मित्रों साथियों एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रमेश मालवीय युवा नेता श्री राहुल पटेल सोनू जायसवाल पूर्व अध्यक्ष पप्पूखान रुपेश आर्य भूपेंद्र आर्य सुदामा यादव पार्षद रोहित आर्य दीपक शेषकर आर्रयनआर्य सुभाष कर चले राज बर्डे और अनु चौधरी दीपक नागल जयस ठेकेदार नवनीत आर्य ,अन्नू चौधरी संतोष देशमुख वीरेंद्र कुमार यादव मिश्रीलाल यादव इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Comment