Betul Ki Khabar: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा विधायक को मक्कार कहने पर बिफरी भाजपा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                         नपाध्यक्ष ने कहा प्रदेश में कांग्रेस हराने के बाद टिप्पणी करना अशोभनीय

Betul Ki Khabar/मुलताई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को मक्कार कहने पर भाजपा भड़क गई है। छिंदवाड़ा जाते समय मुलताई में रूक कर पटवारी द्वारा परमंडल से मुलताई की ओर एक किलोमीटर सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त रहने तथा पूरे मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने पर विधायक पर टिप्पणी की। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा विधायक देशमुख पर की गई टिप्पणी पर भाजपा में नाराजगी देखने को मिली। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा है कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें पूरे प्रदेश में कांग्रेस हराने तथा खुद भी हारने के बाद भाजपा के तीन बार के विजयी विधायक के बारे में ऐसी टिप्पणी करना अशोभनीय है वहीं कोई मुद्दा नहीं होने के कारण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बौखलाहट में ऐसे विवादित बयान दिए हैं। उन्होने कहा कि पूरा क्षेत्र जानता है कि विधायक देशमुख द्वारा बांधों का अंबार लगा दिया गया है जिससे किसान संपन्न तथा खुशहाल हो गए हैं इसके बावजूद विवादित बयान देकर पटवारी अपना ध्यान आकर्षित कराना चाह रहे हैं जो गलत है। इधर भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भी जीतू पटवारी के बयान पर आपत्ति जताई गई है।

15 माह की सरकार में सिर्फ ट्रांसफर का खेल खेला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा विधायक देशमुख पर की गई टिप्पणी पर भाजपा मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की ने कहा है कि विधायक देशमुख के द्वारा पूरे क्षेत्र में सतत विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के मंत्री रहे विधायक को भारी मतों से हराया है। उनके द्वारा पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांध सहित जन हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जबकि कांग्रेस के 15 माह के शासनकाल में सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चला है इसके बावजूद पटवारी द्वारा ऐसी टिप्पणी दुभर्भाग्यपूर्ण है।

Read Also:- Rajiv Gandhi Jayanti: कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती

अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस की बौखलाहट

जीतू पटवारी द्वारा की गई टिप्पणी पर मुलताई भाजपा के द्वारा प्रेस विज्ञपि के माध्यम से उन्हें जवाब दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि हार की बौखलाहट से कांग्रेस अब अपशब्दों पर उतर आई है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा है कि लगातार सत्ता से दूर रहने से कांग्रेस की हताशा साफ नजर आ रही है जिससे कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन विगड़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी स्वयं बुरी तरह पराजित हुए हैं जिन्हें ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने के पूर्व अपनी स्थिति देखना चाहिए। उनका यह बयान से यह साबित होता है कि कांग्रेस पतन की ओर है तथा गर्त में जा चुकी है।

Leave a Comment