भाजपा सरकार द्वारा वोट चोरी के खिलाफ सड़क पर उतारेगी कांग्रेस – जीतू पटवारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोरी के मामले में कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। यह उद्गार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पवित्र नगरी मुलताई में व्यक्त किए। पटवारी छिंदवाड़ा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे इस दौरान में मुलताई में लगभग 1 घंटे रुके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा तथा पूर्व विधायक सुखदेव पांसे मौजूद रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आगामी 25 अगस्त से 5 सितंबर तक भाजपा द्वारा वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाएं। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का इस दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। उभारिया में जहां ताकि उल हसन द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही बस स्टैंड मुलताई पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पटवारी सबसे पहले ताप्ती मंदिर पहुंचे जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की । इसके बाद उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जिसके बाद में छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुए।

Betul Ki Khabar: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा विधायक को मक्कार कहने पर बिफरी भाजपा

दो गुटों ने अलग अलग किया स्वागत

कांग्रेस में गुटबाजी के चलते प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का नगर में दो गुटों के द्वारा अलग अलग जगह स्वागत किया गया। बताया जा रहा की सुखदेव पांसे के गुट के अलावा निलय डागा गुट से अलग से स्वागत किया गया। पूरे मामले में जब जीतू पटवारी से गुटबाजी के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब आगे कभी गुट बाजी नहीं होगी। गौरतलब है कि पूर्व में प्रभात पट्टन में जीतू पटवारी द्वारा सुखदेव पांसे एवं निलय डागा को एक साथ बैठकर हाथ मिलवाते हुए कहा गया था कि भविष्य में गुटबाजी नहीं होगी इसके बावजूद फिर मुलताई में उनके आगमन पर गुटबाजी देखने को मिली।

Leave a Comment