Betul Local News: भारी बारिश में बजरंग दल की गौ वंश सेवा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            घायल बैल का कराया उपचार कांजी हाउस में कराया सुरक्षित प्रवेश

Betul Local News:- मुलताई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से घायल व बीमार अवस्था में बैठे एक बेजुबान बैल का उपचार कराया गया।बैल के घायल एवं बीमार होने की सूचना मिलते ही दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और भारी बारिश की परवाह किए बिना सेवा कार्य में जुट गए। घायल अवस्था में दो दिनों से एक ही स्थान पर पड़े रहने के कारण कमजोर हो गया था । स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के बाद बजरंग दल के भूपेश साहू, दीपांशु साहू, प्रवीण राऊत, जिला ऋषि साहू, एवं अन्य कार्यकर्ता महेंद्र साहू, जतिन साहू, सागर बजरंगी तुरंत मौके पर पहुंचे। दल के सदस्यों ने मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलवाकर बैल का प्राथमिक उपचार करवाया। तीन घंटे के प्रयास के बाद नगर पालिका की काऊ कैचर वैन को बुलवाया गया और उसे सुरक्षित रूप से उसमें बैठाकर नगर के कांजी हाउस पहुंचाया गया।

Betul Road Accident- रात 12 बजे यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री घायल

Leave a Comment