Ganesh Visarjan 2025- चतुदर्शी के बाद भी जारी रहा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    बैठक में अनंत चतुदर्शी तक संपूर्ण प्रतिमाओं के विसर्जन का हुआ था निर्णय

Ganesh Visarjan 2025/मुलताई। नगर में गणेश चतुर्थी से स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अधिकांश विसर्जन अनंत चतुदर्शी को हो गया वहीं इसके बाद भी रविवार बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। पूर्व में थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में गणेश मंडलों को अनंत चतुदर्शी तक सभी प्रतिमाओं के विसर्जन के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद रविवार भी बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा जिससे शासन प्रशासन के निर्देश हवा होते नजर आए। विगत कुछ वर्षों से प्रतिमाओं का विसर्जन नियत समय के बाद तक करने का चलन बन गया है। एक ओर जहां गणेश प्रतिमाओं के लिए चतुदर्शी तक का समय नियत किया गया था इसके बावजूद विसर्जन जारी रहा वहीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी नवमी एवं दशहरे के चार पांच दिन बाद तक चलता रहता है। यही स्थिति लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन की भी है जब पांच से छः दिनों तक लक्ष्मी प्रतिमाओं का लगातार विसर्जन चलता रहता है जिससे अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित होती है। बताया जा रहा है कि बैठक में निर्णय के बावजूद आदेशों की अव्हेलना करने पर प्रशासन मंडलों के खिलाफ सख्त हो सकता है।

डीजे बजने पर होगी कार्यवाही

इस संबन्ध में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि जब बैठक में अनंत चतुदर्शी तक विसर्जन का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया इसके बाद भी मंडलों द्वारा इसके बाद भी विसर्जन जारी रखा गया। उन्होने कहा कि आदेशों के खिलाफ यदि अनंत चतुदर्शी के बाद डीजे बजते पाए गए तो कार्यवाही निश्चित तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विसर्जन के लिए पांच दिन नियत किए गए थे लेकिन छंटवे दिन भी विसर्जन जारी रहा। उन्होंने कहा कि लगातार विसर्जन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने से अन्य कार्य प्रभावित होते हैं इसलिए मंडलों को पुलिस प्रशासन के आदेशों का पालन करना अनिवार्य है।

गायत्री मंदिर में पितृ पक्ष में तर्पण-पिंडदान एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन

तेज आवाज में डीजे पर जमकर बजे फिल्मी गीत

गणेश विसर्जन पर कई मंडलों के द्वारा विसर्जन पर डीजे तेज आवाज में बजाया गया साथ ही कुछ मंडलों द्वारा विसर्जन में फिल्मी गीत भी बजाए गए जो फुहड़ एवं अश्रुिल थे। विगत दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विसर्जन के दौरान फिल्मी गीत नहीं बजाए जाएंगे इसके बावजूद आदेशों की अव्हेलना करते हुए फिल्मी गीत बजाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बैठक के दौरान मंडलों को स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं साथ ही नियमों का पालन करने कहा भी कहा जाता है इसलिए बैठक का आयोजन कर सर्व सम्मति से निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन बैठक में हामी भरने वाले मंडल बाद में आदेशों का पालन नहीं करते जिससे समस्या खड़ी होती है।

Leave a Comment