वार्डवासियों ने की नगर पालिका से रास्ता खुलवाकर नाली निर्माण की मांग
Betul Samachar/मुलताई। पटेल वार्ड में स्थित रिक्त भूमि पर बारिश का पानी थमने से आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है। पानी थमने से जहां मच्छरों का प्रकोप हो रहा है जिससे बीमारियां फैल रही है वहीं लोगों को जहरीले जंतुओं का भय बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार उक्त भूमि घांस मद की होने से रार्जस्व विभाग के द्वारा नगर पालिका को प्रदान कर अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवा के नाली का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके। उक्त मांग सतीष अग्रवाल, अशोक शिवहरे, प्रवीण शिवहरे, राधेश्याम अग्रवाल, घनश्याम साहू, पंचम बुआड़े, सुनील पंडाग्रे, अंबालाल पटेल, मों. अफसर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की गई। नागरिकों ने बताया कि पटेल वार्ड स्थित खसरा नंबर 604 और 613 के भूखंड धारक हैं। उक्त भूखंड उनके द्वारा अशोक भार्गव तथा बासिरूद्दीन से क्रय किए गए थे। रेलवे स्टेशन से नगर पालिका के पंप क्रमांक 2 तक जाने के लिए रास्ते की भूमि बाबूलाल पिता छाजू लाल अग्रवाल, अशोक भार्गव एवं बासिरूद्दीन द्वारा अपनी भूमि नगर पालिका को दान में दी गई थी ।

शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर M.SC M.A विषय की मांग को लेकर प्रदर्शन
उक्त भूमि का सार्वजनिक रास्ते के उपयोग में किया जाना है जो कि वर्तमान में राजस्व अभिलेखों में नगर पालिका के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर लगातार बारिश से जगह जगह पानी एकत्रित होकर थम गया है तथा यह पानी पूरे वर्ष भर तालाब के रूप में जमा रहता है। ऐसी स्थिति में जहां पूरे वर्ष भर थमे पानी से मच्छरों का प्रकोप बना रहता है वहीं जहरीले जीव जंतुओं का खतरा भी मंडराते रहता है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका द्वारा उक्त भूमि से अतिक्रमण हटा कर रास्ता खुलवाना चाहिए साथ ही नालियों का निर्माण करना चाहिए ताकि पानी की व्यवस्थित निकासी हो सके एवं लोगों का आवागमन भी प्रारंभ हो सके।

