ट्रस्ट की बैठक में स्थाई एवं अस्थाई सदस्यों ने लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Navratri 2025/मुलताई। नगर में आगामी नवरात्र के दृष्टिगत मां ताप्ती ट्रस्ट के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित ट्रस्ट के अस्थाई सदस्य शामिल हुए। बैठक में नवरात्र के दौरान मां ताप्ती के दोनों मंदिरों में आकर्षक साज सज्ज तथा प्रकाश व्यवस्था करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। इस दौरान मंदिरों सहित परिसर में विशेष सजावट की जाएगी। इसके साथ ही ताप्ती तट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मां ताप्ती मंदिर में रात में चौकीदारों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा मां ताप्ती के आभूषण बनाने का भी निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया है। मां ताप्ती मंदिर में आने वाली दान की राशि की गणना के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। नवरात्र के लिए दोनों मंदिरों में पूजन सामग्री क्रय करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर,तहसीलदार संजय बरैया नवीन ओंकर, अजय यादव, चिंटू खन्ना, नवनीत चंदेल, चंदू देशमुख, सुमीत शिवहरे, प्रशांत भार्गव तथा राजेश खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
Read Also : अस्पताल में मौजूद नहीं रहते डॉक्टर, उपचार के लिए ग्रामीण परेशान