Betul Ki Taja Khabar: अत्यधिक वर्षा व जंगली जानवरों से फसलें नष्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                किसानों ने मुआवजा व बीमा राशि की मांग की

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । प्रभात पट्टन में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। ग्राम मांगोना कला, अंभोरी, देवगांव, देवभीलाई, नरखेड, तिवरखेड, चरुड, गोधनी, रामपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उनकी नष्ट हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा व बीमा राशि प्रदान की जाए। किसानों का कहना है कि इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से सोयाबीन पूरी तरह से खराब हो चुकी है, वहीं मक्का में जलभराव व जड़ों में सड़न के कारण दाने नहीं आए। लगातार 6–7 वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे किसान अब कर्ज़ के बोझ तले दब चुके हैं और उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। किसानों ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे किसान मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों ने यह भी बताया कि जंगली सूअर और नीलगाय जैसी वन्य प्रजातियां फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रही हैं। अतः इनके प्रबंधन की भी त्वरित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में फसलों की हानि रोकी जा सके।ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि प्रशासन तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा और बीमा राशि स्वीकृत कर किसानों को राहत प्रदान करे।

Ghar Me Chori: भगतसिंह वार्ड के सूने मकान में चोरी, पुलिस कर रही जांच

Leave a Comment