Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। विद्युत वितरण केंद्र, मुलताई शहर जोन अंतर्गत 11 के.वी. फीडरों पर 20 सितम्बर को मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर के शारदा नगर फीडर : दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मुलताई फर्स्ट फीडर : सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र – नाका से फव्वारा चौक, जय स्तंभ चौक से बस स्टैंड तक, रेलवे स्टेशन रोड एवं अन्य क्षेत्र। हरदोल्ली फीडर : सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। प्रभावित क्षेत्र – इंदिरा गांधी वार्ड, कामथ, पटेल वार्ड सहित अन्य क्षेत्र।विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पूर्व से निपटा लें तथा सहयोग प्रदान करें।
पोषण भी, पढ़ाई भी, राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम

