अनुशासन का पाठ पढ़ने वाली पार्टी के कार्यकर्ता महिला अधिकारी के साथ की अभ्रद्रता, वीडियो वायरल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                  पार्षद ने जांच की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Betul Ki Khabar/चिचोली :- जनपद परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किए गए कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं का महिला जनपद सीईओ के साथ हुए विवाद का मामला तुल पकते जा रहा है सोशल मीडिया में हुए वायरल वीडियो से भाजपा नेताओं की जमकर किरकिरी हो रही है । इस मामले को लेकर चिचोली नगर परिषद क्षेत्र की वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती नेहा रूपेश आर्य ने चिचोली जनपद परिसर में महिला जनपद सीईओ अधिकारी के साथ भाजपाई नेताओं द्वारा की गई है अभद्रता के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन दिया है ।

संत गुणवंत महाराज का 92 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बगैर सूचना के जनपद पंचायत प्रांगण में किया गया इसकी जानकारी जनपद सीईओ या कार्यालय में नहीं दी गई और टेबल पर किसके द्वारा थुका गया है यह भी जांच का विषय है इसी के साथ महिला के साथ हुई अभद्रता का वायरल हो रहा है वीडियो में जनपद सी ई ओ के स्पष्ट बयान है l जिस तरह से अकेली खड़ी जनपद की महिला अधिकारी के साथ भाजपा नेताओं के द्वारा की जा रही अभद्रता को लेकर पार्षद श्रीमती नेहा रूपेश आर्य इस घटना की निंदा की है । और जिला कलेक्टर से इस मामले में जांच करने की मांग की,

Leave a Comment