Betul News Today/मुलताई (सलमान शाह):- शुक्रवार रात्रि लगभग 8 बजे चिखली खुर्द निवासी 17 वर्षीय नाबालिग अनिल पिता सुनील पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर मारपीट की। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी। जिसके बाद घायल को मुल्ताई सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार भी अस्पताल पहुँचे और घायल युवक का हालचाल जाना। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
अनुशासन का पाठ पढ़ने वाली पार्टी के कार्यकर्ता महिला अधिकारी के साथ की अभ्रद्रता, वीडियो वायरल

