श्राद्ध करने से पितरों को संतुष्टी मिलती है, सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है
Pitru Paksha/मुलताई। पवित्र नगरी में पितृमोक्ष अमावस्या पर नागपूर रोड स्थित आश्रम में सामुहिक तर्पण का अनुष्ठान संपन्न हुआ। संस्था के दिनेश बाथरे ने बताया कि प्रतिवर्ष अमावस्या पर सामुहित श्राद्ध, तर्पण एवं पिंडदान का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में रविवार अनुष्ठान संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह 10 बजे से प्रारंभ आयोजन में विधि विधान से श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान किया गया। सामुहिक श्राद्ध आयोजन में बताया गया कि पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण तथा पिंडदान की मान्यता है जिसमें उक्त अनुष्ठान करने से अपने पितरों को संतुष्टी मिलती है तथा विधि विधान से अनुष्ठान करने पर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है श्राद्ध करने से पूरे कुल में कोई दुखी नही रहता है तथा पितरों की पूजा करने से आयु, यश, कीर्ति, बल, बुद्धि, सुख, धन धान्य की प्राप्ति होती है। इसलिए पितृ पक्ष में यथा शक्ति पितरों के निमित्त श्राद्ध करना आवश्यक है।
रिमझीम बारिश में दुर्गा प्रतिमाओं को लेने पवित्र नगरी पहुंचे अंचल के श्रद्धालु