सेवा पखवाड़ा के तहत दुनावा में रक्तदान शिविर संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया एकत्रित

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्म दिवस के शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य भर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा के कार्य किया जा रहे हैं । इसी कड़ी में दुनावा में मंगलवार को रक्त दान शिविर लगाया गया। इस दौरान दुनावा, मायावाड़ी सांवरी, मुलताई, घाट पिपरिया, सोनेगांव, सिपावा, के दर्जनों युवाओं भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने 75 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान दुनावा मंडल प्रभारी वर्षा गढ़ेकर,, मुलताई नगर भाजपा अध्यक्ष गणेश साहू, माधुरी साबले महिला मोर्चा प्रदेशमीडिया प्रभारी दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार,जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे, जिला पंचायत सदस्य कंचन महेंद्र कांस्लेकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह रघुवंशी, कोमल सिंह रघुवंशी, परशराम डोंगरे, श्री चंद कस्लेकर आदि का सहयोग रहा।

Betul Samachar- मुलताई CMO वीरेंद्र तिवारी का तबादला

Leave a Comment