Betul News Today/भैंसदही(मनीष राठौर) :- केंद्रीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय का पुतला दहन कर नारेबाजी की और उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई।घटना का क्रमशाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने विपक्षी नेताओं पर टिप्पणी करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर असंवेदनशील बयान दिया था। इस बयान को कांग्रेस ने महिलाओं और समाज के प्रति अभद्र बताया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने भैंसदही में एकत्र होकर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की भी मदद ली गई।प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थितप्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेश मोहरे सहित कांग्रेस के कई स्थानीय व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। इनमें राजा आर्य, सैयद अफरोज, अल्केश चौहान, पिंटू तिवारी, अनिल निनावे, सुभाष मोहरे, अशफाक काबरा, अशोक वीके, शोएब पठान, फैजान पठान, आरिफ खान, वामन महले, राजू महले, पंजाब आहाके, पार्षद महेश धोतेकर, निखिल देशमुख, सरवन सिंह ठाकुर, विजय भुस्कुटे, गणेश राय बंगाली, बच्चू काबरा और कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोएब विंध्यानी शामिल थे।कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
Betul Samachar: राम भक्त ले चला राम की निशानी

