सस्ती कार्बाइड गन की बिक्री पर लगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई — SDM राजेश कहार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। बच्चों की आंखों में चोट लगने की घटना के बाद प्रशासन ने सस्ती कार्बाइड गन की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी यदि इस गन की बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजेश कहार ने बताया कि नगर सहित पूरे क्षेत्र में टीमों को सतर्क किया गया है। यदि कहीं भी कार्बाइड गन की बिक्री होती पाई गई तो संबंधित दुकानदार या व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की वस्तुएं बच्चों के लिए अत्यंत खतरनाक हैं, जिनके उपयोग से दुर्घटनाएं और आंखों की क्षति जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी कार्बाइड गन बेचता या उपयोग करता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी राजस्व या पुलिस विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनसुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा है। इस दिशा में निरंतर निरीक्षण और निगरानी अभियान जारी रहेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Betul Samachar: आदिवासी ग्रामों में अंधेरे में मनाई दीपावली और गोवर्धन पूजा

Leave a Comment