डहुआ में रामलीला का आयोजन 90 वर्षों से चली आ रही परंपरा में हुआ धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई:- ग्राम डहुआ में लगभग 90 वर्षों से निरंतर चल रही परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष भी धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राम का पाठ अमृत बारंगे, लक्ष्मण का पाठ पवन बारंगे, सीता का पाठ मयूर बारंगे, दशरथ का पाठ मनीराम बारंगे तथा परशुराम संवाद सुभाष बारंगे द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंचन अत्यंत भावपूर्ण रहा, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया। ग्राम डहुआ के बलराम बारंगे, दिनेश गाकरे, धनलाल बिंझाड़े, धुरेंद्र बारंगे, दिगंबर विश्वकर्मा, उमेश गाकरे, सुधीर कड़वे, संतोष बुआडे आदि ने बताया कि यह परंपरा पिछले नौ दशकों से निरंतर जारी है और हर वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निभाई जाती है। इस अवसर पर खेरवानी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण में पूरे ग्राम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Betul Ki Khabar: अष्टधातु माता महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Leave a Comment