Crime News- पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही मवेशियों से भरी पिकअप को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में कौड़ीढाना रास्ते पर से जानवर भराकर जा रही है। जिसके पश्चात शरद पिता राजू मालवीय, आकाश पिता दिलीप मालवीय भैसदेही को सूचना से अवगत कराकर पुलिस कौडीढाना जोड़ पहुंची, जहां पिकअप भैसदेही से खामला की ओर जा रही थी, जिसे हाथ देकर रोका। जिसमें 1 नग भैस एवं 3 नग बोदा को क्रुरतापूर्वक आपस में बांधकर भरे हुये थे। वाहन चालक आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम असलम अली पिता अहमद अली जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी खरपी थाना सिरजगाव जिला अमरावती महाराष्ट्र बताया। साथ में बैठे व्यक्ती का नाम पूछा, जिसने अपना नाम शाहीद पिता मजीद खान पठान उम्र 30 साल निवासी एकलासपुर थाना परतवाडा का होना बताया। चालक से जानवरों के संबंध में कागजात पुछे गये जिनके पास कोई खरीदानामा के कोई कागजात नहीं होना पाया गया। पुलिस ने मवेशियों सहित वाहन को थाने लाकर विधिवत कार्रवाही की। इस कार्रवाही में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

BETUL NEWS: शाहिद कबाड़ी ने किया बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

Leave a Comment