प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी खंडेलवाल का माना आभार
Betul Ki Khabar/आठनेर (मनीष राठौर):- आठनेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं नगर के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी चांद शाह द्वारा भाजपा की कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु राम चौधरी को उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेन्द्रपराशर को मंत्री बनाए जाने पर श्री चांद शाह ने अपने अष्ट मित्रों को मिठाई बाटी एवं खुशी जाहिर करते हुए नेता दोनों को बधाई पेसित की है एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल का इन दोनों नेताओं को प्रदेश कार्य समिति में उपाध्यक्ष एवं मंत्री बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्री चंद शाह ने बताया कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं से तीन दिवसीय मीडिया से संबंधित शिविर रायसेन में विगत वर्षों में लगा था जिसमें मेरी मुलाकात भाजपा के प्रदेश के सभी नेताओं से हुई थी जिसमें प्रभु राम जी चौधरी और श्री पराशर जी से भेंट हुई और आज उन्हें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है ऐसे अनुभवी एवं जुझारू नेतृत्व से पार्टी और मजबूती से आगे बढ़ेगी और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी इन नेताओं के अनुभव से लगातार कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा श्री शाह पुनः बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है l

