Betul Ki Taja Khabar:- घोड़ाडोंगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 मंशु ओझा वार्ड में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित बाल संस्कारशाला का शुभारंभ तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर महेश पाखरे रमेश पाखरे मास्टर निखिल द्वारा परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माताजी एवं गायत्री माता का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया। तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि बाल संस्कार शाला द्वारा 6 वर्ष से 14 वर्ष के बालक बालिकाओं को भारतीय संस्कारों से अवगत कराया जाता है । पाटणकर बताया कि वर्तमान परिवेश में बच्चों को संस्कारों से अवगत कराना नितांत आवश्यक है क्योंकि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है वह कच्ची मिट्टी के घड़े के जैसे होते हैं हम उन्हें जैसा आकार देंगे वैसे वह बनते चले जाएंगे हम सब लोगों का यह कर्तव्य है कि अपने बच्चों के साथ आसपास के भी बच्चों कोअच्छे संस्कार देकर एक अच्छा देश भक्त नागरिक बनाएं । क्योंकि आज मोबाइल जैसी आसुरी शक्तियां हमारे बच्चों के आसपास खड़ी है।
चौधरी उपाध्यक्ष पाराशर मंत्री दोनों नेताओं के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर जताई खुशी
जो कि बच्चों को कभी भी गलत रहा पर ले जा सकती है। हमारा कर्तव्य है कि इन बच्चों को सही राह दिखाएं इसी कड़ी में बच्चों को गायत्री मंत्र के भावार्थ से अवगत कराया एवं उनको अपनी बुद्धि को सद्बुद्धि कैसे बनाएं जिससे कि हम सदैव सतमार्ग पर चले और सदा हम अच्छे कार्यों को करते चले।
बच्चों द्वारा पहली बार में ही सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र दोहराया जो की बहुत ही सराहनीय राहा। बाल संस्कार शाला का संचालन आचार्य महेश पाखरे जी द्वारा किया जाएगा।जो की प्रति रविवार प्रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक संचालित होगी इसमें संस्कार के साथ-साथ में बच्चों को महापुरुषों की कहानी एवं खेल भी खिलाए जाएंगे। आज शुभारंभ के अवसर पर तहसील युवा समन्वयक खेमराज पवार वासुदेव नागले संतोष सोनी जी एवं रमेश पाखरे एवं 25 बालक बालिकाएं उपस्थित थे। समापन पर बच्चों को गुड पट्टी का वितरण किया गया।

