नगर में लक्ष्मी उत्सव की धूम, आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना, दर्शन के लिए लगी भीड़

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                           प्रतिदिन हो रहे धार्मिक आयोजन, धनतेरस से स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ प्रारंभ

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस से मां लक्ष्मी प्रतिमाओं की धूमधाम से स्थापना की गई। इस वर्ष नगर में लगभग डेढ़ दर्जन प्रतिमाओं की जगह जगह स्थापना की गई है। सभी मंडलों के द्वारा आंकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना से दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लक्ष्मी उत्सव के दौरान मंडलों द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें देवी जागरण, खाटू श्याम भजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष मां लक्ष्मी प्रतिमाओं के स्थापना के दस दिनों के बाद विसर्जन प्रारंभ हो जाता है। इस वर्ष भी शनिवार से प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हो गया है जो लगभग तीन दिनों तक चलेगा। विगत दिनों लक्ष्मी प्रतिमाओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत नगर पालिका से बूकाखेड़ी बांध पर अन्य प्रतिमाओं की ही तरह विसर्जन की व्यवस्था की गुहार नगर के लक्ष्मी मंडलों के द्वारा लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि प्रतिवर्ष नगर में लक्ष्मी प्रतिमाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है वहीं मंडलों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। इस वर्ष थाना रोड, पोस्ट आफिस के पास, गुरूसाहब मंदिर के पास, बेलदार मोहल्ला सहित अष्टधातु मंदिर गुरूसाहब वार्ड में आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है जहां प्रतिदिन आयोजन संपन्न हो रहे हैं जिसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा।

“स्वच्छ हो चंद्रभागा, कर्तव्य हमारा” अभियान आमला में सम्पन्न — विभिन्न संगठनों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

Leave a Comment