Betul Local News/मुलताई। गायत्री मंदिर परिसर में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन संगीतमय दीपयज्ञ के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों सहित नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दीपावली मिलन एवं सहभोज में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. बोड़खे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के टी.के. चौधरी, संजू बरोदे, रामकिशोर शिवहरे, जगदीश पवार, रामदास गढेकर, भजनलाल मालवीय, रामदास देशमुख, निर्मला चौधरी, मीरा देशमुख आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर एकता और आनंद का संदेश दिया।
Betul Samachar: सड़क निर्माण प्रारम्भ होने पर कांग्रेसियों ने किया जीतू पटवारी को धन्यवाद

