मेले की रूपरेखा तैयार करने मैदान में पहुंचे नपा के जनप्रतिनिधिगण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                         लाटरी सिस्टम से होगा प्लाट का वितरण, आज से डाला जाएगा ले आऊट

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा कार्तिक पूर्णिमा से ताप्ती मेले का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित जनप्रतिनिधिगण मेला मैदान पहुंचे तथा मेले की रूपरेखा तैयार की। सभापति अजय यादव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा तक मेला लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सबसे पहले झूलों के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। मेला मैदान में मेले की रूपरेखा बताते हुए उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इस बार लाटरी सिस्टम से दुकानों का आबंटन किया जा रहा है ताकि सभी व्यापारी संतुष्ट हो सकें। उन्होने बताया कि बुधवार से मेले में ले आऊट डालना प्रारंभ किया जा रहा है साथ ही दुकानों का आबंटन भी किया जाएगा। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि मेला भव्य एवं सुंदर हो साथ ही अधिक से अधिक दुकानें लगे इसके लिए व्यवस्थित रूप से मेले की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के चलते जगह के लिए झूले वाले पहुंच चुके हैं जो प्लाट का आबंटन होते ही झूले लगाना प्रारंभ कर देंगे। इसके साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक अधिक से अधिक दुकानें मेले में लगाई जा सके ताकि बाहर से लोग आना प्रारंभ कर दें। विगत कुछ वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के लगभग 15 दिनों के बाद तक मेला लगता था जिससे मेलावधि नपा को हमेशा बढ़ाना पड़ता था। गत वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का शुभारंभ कर दिया गया था जिसके एक सप्ताह में अधिकांश दुकानें लग चुकी थी। इधर मेले को अभी लगभग एक सप्ताह बाकि है इसलिए मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ताकि शीघ्र मेला लग सके।

BETUL NEWS: पुलिस और हिंदू संगठनों की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र कत्लखाने जा रहे बड़ी संख्या में गौवंश बरामद

Leave a Comment