सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत ग्राम बिसनूर कलस्टर से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया गया। इस महोत्सव में कुल 8 ग्राम पंचायत बिसनूर, पचधार, जामटी, काजली, नादकुडी, बोरगांव, शिरडी तथा सहनगांव के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष एवं जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री देवीराम बनखेडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति उर्मिला गव्हाडे, जनपद सदस्य श्री शरदकांत ठाकरे, सरपंच श्रीमति प्रियंका ठाकरे तथा विकासखंड खेल अधिकारी महेश खत्री के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उद्बोधन में जनपद उपाध्यक्ष बनखेडे ने कहा कि खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी खेलों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमति उर्मिला गव्हाडे ने युवाओं को खेलों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉ. राकेश सोनकर और श्रीमति वीना मसकुले ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

आदिवासियों की भारी मेहनत मशक्कत के बाद नगर में उपलब्ध होते हैं मीठे सीताफल

Leave a Comment