BETUL NEWS- रामलीला में रावण कुंभकर्ण संवाद का हुआ प्रभावी मंचन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। गांधी चौक में आयोजित रामलीला में सोमवार रात रावण कुंभकर्ण संवाद का प्रभावी मंचन किया गया जिसमें कुंभकर्ण बने वरिष्ठ कलाकार बाल किशन लखेरा ने अपने शानदार अभिनय से उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बालकिशन लखेरा वर्षों से कुंभकर्ण का अभिनय करते आ रहे हैं जिससे लोग उनके अभिनय के कायल हैं इसलिए कुंभकर्ण संवाद की लीला में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। उनकी वेशभूषा सहित मेकअप और संवाद अदायगी से लोगों ने हर संवाद पर तालियों से स्वागत किया। लीला में दिखाया कि श्रीराम एवं लक्ष्मण से वध करने के लिए रावण द्वारा 6 माह के निद्राकाल के बीच ही कुंभकर्ण को उठाया जाता है। अधूरी निद्रा से जगाने पर पहले तो कुंभकर्ण क्रोधित होते हैं लेकिन जब उन्हे पता चलता है कि उनके भाई रावण पर विपदा आई हुई है तथा उनके कई परिजन वध में मारे गए हैं तो वे रावण से मिलने पहुंचे। रावण से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त करने पर कुंभकर्ण को समझ आ गया कि श्रीराम एवं लक्ष्मण साधारण मानव नही हैं इसलिए पहले उन्होने रावण को समझाया कि सीता को ससम्मान श्रीराम को सौंप दिया जाए लेकिन रावण के नही मानने पर कुंभकर्ण ने कहा कि आप मेरे भाई हो इसीलिए मैं अपने कुल के लिए युद्ध करूंगा भले ही मुझे इसके लिए प्राण भी क्यों ना त्यागना पड़े। रामलीला में स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर से आए कलाकार भी प्रस्तुति दे रहे हैं जिससे भारी भीड़ उमड़ रही है।

Betul News Today: सुभाष वार्ड में नालियों की गंदगी और बदबू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Leave a Comment