Betul Ki Taja Khabar- बिसनुर के शिव मंदिर से दो पीतल के घंटे चोरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 एक सप्ताह में दूसरी बार चोरों ने बोला धावा

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मासोद चौकी क्षेत्र के ग्राम बिसनुर में चोरों ने एक ही सप्ताह में दूसरी बार धावा बोला है। इस बार दुकानों के बजाय मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया है। सोमवार मंगलवार के दरमियानी रात में चोर दो भारी पीतल के घंटे को उड़ा ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में लगभग दोनों 32 किलो के वजनदार पीतल के घंटे थे जब सुबह महिलाएं मंदिर पहुंची तो मंदिर में घंटे नहीं थे जिसकी जानकारी 112 पर दी गई ।जानकारी लगते ही मासोद पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जानकारी जुटाना में लग गया इसके पहले गुरुवार शुक्रवार के दरमियान रात में मुख्य मार्ग के व्यापारिक दुकानों पर चोरों ने धावा बोला था जिक् जिसके कारण ग्राम में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की जा रही है l बताया जा रहा है कि मंदिर में मक्का के बोरे भी रखे थे मक्का के बोरे पर से चढ़कर लगे घंटे को चुराया गया जबकि मक्का के बोरे की चोरी नहीं हुई मंदिर में लगे घंटे 22 एवं 11 किलो के थे।

BETUL NEWS- रामलीला में रावण कुंभकर्ण संवाद का हुआ प्रभावी मंचन

Leave a Comment