तुलसी विवाह की पूजा के लिए जरूरी हैं ये सामग्री, जानें सरल विधि-

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Tulsi Vivah 2025:- इस साल 2 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। इस शुभ अवसर पर लोग तुलसी माता और शालिग्राम जी के विवाह की रस्में निभाते हैं। कहा जाता है कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के बराबर आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है। कहा जाता है कि जिनके परिवार में बेटी नहीं है, उन्हें कन्यादान का आशीर्वाद पाने के लिए तुलसी विवाह ज़रूर करना चाहिए।

(Tulsi Vivah 2025) तुलसी विवाह की सामग्री

  • तुलसी का पौधा
  • भगवान विष्णु या शालीग्राम जी की प्रतिमा
  • लाल रंग का वस्त्र
  • कलश
  • आम के पत्ते
  • पूजा की चौकी
  • सुगाह की सामग्री (बिछुए, सिंदूर, बिंदी, चुनरी, सिंदूर, मेहंदी आदि)
  • फल (मूली, शकरकंद, सिंघाड़ा, आंवला, अमरुद आदि)
  • केले के पत्ते
  • हल्दी की गांठ
  • नारियल
  • कपूर
  • रोली
  • गंगाजल
  • घी
  • धूप
  • चंदन

Read Also: Tulsi Vivah 2025 Date: कब है तुलसी विवाह? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व –

(Tulsi Vivah 2025) तुलसी विवाह कैसे कराते हैं

  • तुलसी विवाह संपन्न कराने के लिए एक चौकी पर आसन लगाएं और उस पर तुलसी के पौधे को रखें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी का गमला गेरू से जरूर रंगा हो। अब दूसरी चौकी पर शालिग्राम भगवान को स्थापित करें।
  • अब गन्ने की सहायता से दोनों चौकियों के ऊपर मंडप बनाएं। 
  • एक कलश में जल भरकर रखना है और उसमें पांच आम के पत्ते लगाकर पूजा स्थान पर रख लें।
  • अब घी का दीपक जलाएं। 
  • भगवान शालिग्राम और तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें। साथ ही रोली लगाएं।
  • तुलसी माता को चुनरी या साड़ी पहनाएं। साथ ही श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
  • इसके बाद चौकी समेत शालिग्राम भगवान को हाथों में लेकर तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें। ये रस्म तुलसी जी और शालिग्राम भगवान के सार फेरे कराने का प्रतीक होती है। 
  • ध्यान रहे कि शालिग्राम भगवान को किसी पुरुष को ही उठाकर फेरे करवाने हैं।
  • अंत में तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती करें।

Leave a Comment