रोजगार सहायक संघ ने की तत्काल वेतन प्रदान करने की मांग
BETUL NEWS TODAY/मुलताई ?:- जनपद पंचायत मुलताई की ग्राम पंचायतो मे पदस्थ समस्त ग्राम रोजगार सहायको सहायक सचिवो का विगत 4 माह का वेतन अप्राप्त है। प्रमुख पर्व रक्षा बंधन, नवराज, दशहरा एवं दिपावली पर भी ग्राम रोजगार सहायको सहायक सचिव वेतन से वंचित रहे है। विगत 4 माह का वेतन नही मिलने से बच्चो की शिक्षा व्यय स्कुल फीस, लोन किस्त, चिकित्सा व्यय आदि के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहाय आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन पर आश्रित परिवार के साथ मानसिक यंत्रणा झेल रहे हैं। रोजगार सहायकों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि वे सहपरिवार निवेदन करते है कि विगत 4 माह का वेतन भुगतान एक मुश्त प्रदान किया जावे। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया जाय की नियमित कर्मचारी की भांती हमे प्रति माह निश्चित तारीख को वेतन प्राप्त हो जाये। यदि हमारी उक्त न्यायोचित मांग पर 1 नवम्बर 2025 तक संज्ञान लेकर लंबित वेतन भुगतान का निराकरण नहीं किया जाता है तो हमे मजबूरी वश अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर जाने के लिये बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Read Also: गेहूं बारसा शासकीय स्कूल में सासंद खेल महोत्सव का शुभारंभ

