जग्गू जादूगर,जम्बे जवाबदार और रम्मू चाणक्य ने मिलकर डोडाजाम पंचायत पे ही चला दी विदुर नीति
लगभग 80 मीटर सीसी रोड पर निकाले 375850 रूपये
Betul Ki Taja Khabar/भीमपुर/मनीष राठौर:- भीमपुर जनपद पंचायत भीमपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोडाजाम भ्रष्टाचार करने का अड्डा बन चुकी हैं।इस पंचायत में अतिरिक्त प्रभार वाले सचिव महोदय,सरपंच और वेंडर एजेंसी ने साथ मिलकर अतिरिक्त भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं।डोडाजाम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पंचायत में अतिरिक प्रभार वाले सचिव,निर्माण एजेंसी और वेंडर मिलकर जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।हम ग्रामीण लोग जल्द क्षेत्रीय विधायक महेंद्रसिंह चौहान और कलेक्टर महोदय से मिलकर पंचायत की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करेंगे क्योंकि हमारी पंचायत में बहुत से निर्माण कार्य किए बिना राशि निकाल ली गई है।अपने आप में विदुर नीति के जानकार समझने वाले सचिव महोदय ने निर्माण एजेंसी,वेंडर के साथ मिलकर डोडाजाम पंचायत को शत्रु मानकर उस पर ही विदुर नीति चलाना शुरू कर दिया है।जिससे पंचायत की जनता ठगा महसूस करने लगी हैं।डोडाजाम पंचायत में सीसी रोड निर्माण कार्य जिसका वर्क कोड 101149485 टीएस क्रमांक 17 दिनांक 20/06/2024 एवं स्वीकृति राशि 379000 रूपये है।जिसकी तकनीकी स्वीकृति के बाद जग्गू,जम्बे और रम्मू की तिकड़ी ने मिलकर मौके पर लगभग 80 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य करके 375850 रूपये का आहरण कर लिया।

Betul Local News: श्री गुरु नानक देव को याद कर निकाली गई प्रभात फेरी
जबकि वर्तमान इंजीनियर महोदय ने बताया कि वर्ष 2022 से अभी वर्ष 2025 तक 100 मीटर सीसी रोड का स्टीमेंट सिर्फ 3 लाख 10 हजार रूपये से 3 लाख 25 हजार रूपये तक होता है।विचारणीय बात यह है कि फिर कैसे लगभग 80 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य के नाम पर 375850 रूपये का आहरण हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पंचायत की सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए और यदि निष्पक्ष जांच होती हैं तो बहुत से निर्माण कार्य मौके से गायब मिलेंगे जिसकी पूरी राशि निकाल कर डकार ली गई है।
वर्जन:- आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है,मै दिखवाता हूँ।
नानसिंग चौहान
सीईओ जनपद पंचायत भीमपुर

