Breaking News/आठनेर/मनीष राठौर :- थाना आठनेर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अवैध शराब परिवहन के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो अन्य आरोपी फरार हैं। यह कार्रवाई जिला बैतूल के पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार की गई, जिनका लक्ष्य जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी भैसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मोर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जांच निरीक्षक विजय सिंग ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सूचना के आधार पर ग्राम चांदू रंभा के किशोर आर्य द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां ट्रक में छिपाकर भैसदेही से आठनेर की ओर ले जाते हुए पकड़ा।पुलिस ने पंचान के बस स्टेशन चौक आठनेर पर आयशर गाड़ी को रोका, लेकिन ड्रायवर ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया जिसे रेस्ट हाउस चौराहे पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पानी की बॉटलों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेंद्र उर्फ राजा साहू निवासी बस स्टैंड आठनेर बताया गया। फरार आरोपी किशोर आर्य का नाम भी सामने आया। गाड़ी में कुल 198 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और 156 पेटियां पानी की बरामद हुईं, जिनकी मात्रा लगभग 1494.72 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15.42 लाख रुपये आंकी गई है।
Betul Ki Taja Khabar: अतिरिक्त प्रभार में अतिरिक्त भ्रष्टाचार
आरोपी के पास परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, जिसके कारण शराब को अवैध घोषित कर जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले उसने किशोर आर्य तथा मुकेश आर्य की शराब की पेटिया ग्राम नेवरालोंडु के मानिकराव धोटे के घर भेजी थी।थाना आठनेर की पुलिस टीम ने मानिकराव धोटे के घर पर छापा मारकर 275 पेटी अंग्रेजी, देशी प्लेन, देशी मसाला शराब कुल 2406 लीटर बरामद किए जिनकी कीमत करीब 22.68 लाख रुपये बताई गई है। जप्त सामग्री में कुल 1494.72 लीटर शराब, एक वाहन, मोबाइल फोन और पानी की बोतलें शामिल थीं जिनकी कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये है। इस घटनाक्रम में फरार आरोपियों की खोज जारी है।कानूनी कार्रवाई के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए 1494.72 लीटर शराब, वाहन और मोबाइल जब्त कर आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंग ठाकुर, भैसदेही थाना प्रभारी निरीक्षक सरबिंद धुर्वे, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, थाना झल्लार उपनिरीक्षक वहीद खान, और अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला पुलिस अवैध शराब तस्करी और परिवहन पर सख्त नजर रखे हुए है और इसे रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

