प्रश्नमंच में भैंसदेही महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                          वक्तृत्व कला में शाहपुर की रितिका प्रथम
                                                    ज़िला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत गतिविधियां हुई आयोजित

Betul Samachar News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के अंतर्गत साहित्यिक पक्ष की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनभागीदारी समिति के सदस्यों श्री प्रदीप सिंह किलेदार, श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्री मनीष सोलंकी, श्री देवीसिंह ठाकुर, श्री पीयूष वाघमारे, श्री राजा कड़वे एवं प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कार्यक्रम में प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन से पांच राउंड आयोजित किए गए। रोमांचक प्रतियोगिता में भैंसदेही एवं मुलताई महाविद्यालयों की टीमों ने समान अंक प्राप्त किया। विजेता का निर्णय करने के लिए टाई ब्रेकर आयोजित किया गया जिसमें भैंसदेही महाविद्यालय ने बाज़ी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में प्रगति बारपेठे, शीतल कोसे एवं देवधन सुजाने शामिल थे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जे एच कॉलेज बैतूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

वर्तमान परिदृश्य में भारतीय ज्ञान परंपरा की सार्थकता विषय पर आयोजित वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय शाहपुर की छात्रा रितिका चौरे प्रथम स्थान पर रही। जे एच कॉलेज से योगी देशमुख ने द्वितीय तथा शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही से शीतल कोसे तृतीय स्थान पर रही।

Breaking News: थाना आठनेर की टीम ने अवैध शराब वाहनों को पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

कोचिंग संस्थानों ने विद्यार्थियों को लाभ से ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क रखें। पक्ष में शासकीय महाविद्यालय मुलताई से साक्षी उकंडे प्रथम, शासकीय महाविद्यालय आमला से स्नेहा बोस द्वितीय तथा भैंसदेही महाविद्यालय से हंसा सुजाने तृतीय स्थान पर रही। वहीं विपक्ष में शासकीय महाविद्यालय आठनेर से शाहीना परवीन कुरैशी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी से किरण सूर्यवंशी द्वितीय तथा जे एच कॉलेज बैतूल से योगी देशमुख तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ दवंडे द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सभी विजेता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में अंतर ज़िला प्रतियोगिताओं में बैतूल ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Comment