विधायक देशमुख पीड़ित परिवार से मिले, 1 लाख की आर्थिक सहायता

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                 पुलिस पर दबाव होने के बावजूद दो दिनों के बाद भी नहीं पकड़ाए आरोपी

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। दो दिन पूर्व हुए आदिवासी युवक की खुलेआम हत्या के बाद गुरुवार सुबह विधायक चंद्रशेखर देशमुख खरसाली में पीड़ित परिवार से मिले और घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक ने पीड़ित परिवार को 1 लाख सहायता राशि सहित मकान के लिए पट्टा देने की घोषणा की। इस दौरान आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए उन्होंने फोन पर थाना प्रभारी से भी चर्चा की। मृतक के पिता राजू टेकाम ने विधायक को बताया कि आदित्य दो बहनों के बीच इकलौता पुत्र था जो काम करके घर चलाता था। लेकिन अचानक हुई मौत से अब आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देना आवश्यक है। विधायक ने परिवार से पूरी संवेदनाएं जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता राजेश पाठक, गणेश साहू, अजय यादव, सुरेश पौनीकर , जगदीश पंवार आदि मौजूद थे।

Read Also: Betul Daily News- अक्षय नवमी आवले के पेड़ की पूजा कर परिक्रमा की

आरोपी फरार, पुलिस के हाथ खाली

नगर में खुलेआम बस स्टैंड के पास युवक की हत्या होने के दो दिनों बाद भी आरोपी नहीं पकड़ाए हैं और पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पूरे मामले में जयस आदिवासी संगठन, रामू टेकाम तथा विधायक देशमुख के द्वारा शीघ्र आरोपी पकड़ने के दबाव के बावजूद आरोपी नहीं पकड़ाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। इधर मृतक के परिजन भी लगातार आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भोपाल सहित अन्य स्थानों पर जाकर तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों के परिजनों से भी आरोपियों की लोकेशन पूछी जा रही है जिससे आरोपी शीघ्र पकड़े जाएंगे। गौरतलब है की पूरे मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में चार नामजद तथा तीन अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Comment