Betul Ki Khabar: मासोद में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
पारंपरिक खेलों को नई दिशा देने तथा ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेल महोत्सव का आयोजन - विधायक देशमुख

Betul Ki Khabar:- मुलताई। सांसद खेल महोत्सव के दौरान प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद क्लस्टर में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में 9 ग्राम पंचायतो के स्कूली छात्र-छात्राएं एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर खेल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई। खेल महोत्सव का शुभारंभ खेल मैदान का फीता काटकर एवं मां सरस्वती का पूजन कर विधायक चंद्रशेखर देशमुख सरपंच संगीता धोटे, बीईओ आशीष शर्मा, द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि पारंपरिक खेलों को नई दिशा देने के लिए सभी स्कूलों के क्लस्टर बनाकर सांसद खेल महोत्सव के दौरान खेल करवाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थीयो को मंच मिल सके प्रभारी प्राचार्य उमेश कुरवडे ने बताया कि खेल महोत्सव में खो-खो कबड्डी भला फेक दौड़ चकती फेक आदि खेल करवाए जा रहे हैं जिसमे क्लस्टर से विजेता ब्लॉक और ब्लॉक से जिला जिले से राज्य स्तर तक छात्र-छात्राओं को खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा l

Read Also: विधायक देशमुख पीड़ित परिवार से मिले, 1 लाख की आर्थिक सहायता

महोत्सव में मासोद, इटावा, माजरी, चकोरा, वायगाव,साईखेड़ा ,दतोरा, हिवकखेड आदि ग्रामों के छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने स्पर्धा में भाग लिया खेल महोत्सव के दौरान रिमझिम बारिश में भी विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभा दिखाई गई बारिश के दौरान खेल रोक दिए गए थे बारिश के बाद फिर से सभी विद्यार्थियों को खेल खिलाए गए जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभा में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों से परिचय लिया एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मुख्य जनप्रतिनिधि सहित भाजपा नेता राजेश पाठक जनपद सदस्य उमेश बामने, शिक्षक शिक्षिकाएं खेल शिक्षक पंडित विजय पाठक मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की मासोद चौकी प्रभारी रणवीर सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि शामिल रहे मंच संचालन संजय चौरे ने किया।

Leave a Comment