सोने चांदी की ज्वेलरी और नकदी ले गए चोर
Crime News/मुलताई । ग्राम देवरी में बुधवार सुबह लगभग 9 से 10बजे के बीच दिन दहाड़े चोरों ने देवेन्द्र फरकाड़े के घर का दरवाजा में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और नगदी सहित ज्वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। देवेंद्र फरकाड़े ने बताया कि मैं दुनावा में मध्य प्रदेश विद्युत केंद्र में मीटर रीडर के पद पर पदस्थ हूं, मैं सुबह 9:00 बजे दुनावा अपने ड्यूटी चला गया था मेरी पत्नी गीता फरकाड़े भी मेरे दुनावा जाने के तुरंत बाद ही पशुओं के चार के लिए खेत चली गई थी मेरी दो बेटियां मे एक सुबह 7:00 बजे मुलताई स्कूल चली गई थी और छोटी बेटी 9:00 बजे आंगनबाड़ी गांव में ही गई हुई थी, पत्नी सुबह लगभग 10:30 बजे पशुओं का चारा लेकर वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर गोदरेज अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है अन्य अलमारी का भी सामान बिखरा हुआ है अलमारी में रखा समान ज्वेलरी जिसमें एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र ,एक जोड़ी झुमकी, मुखड़ा दो नग, तीन जोड़ी पायल , कमर पट्टा और 19हजार रुपए सहित चोर चुरा कर ले गए मेरी पत्नी ने मुझे तुरंत मुझे फोन किया, मैं गांव वापस पहुंचा उसके पहले ही मेरी पत्नी ने मुलताई थाना पहुंचकर इस चोरी की जानकारी मुलताई थाने में दी वहां से तुरंत ही 112 ने ग्राम देवरी पहुंचकर चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। ग्राम के लोगों ने बताया कि तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे और देवेंद्र फरकाड़े के घर के सामने खड़े भी दिखाई दिए थे ।समय सुबह 9:00 का था लोग अपने काम में व्यस्त थे । देवेंद्र फरकाड़े के मां और पिताजी पुराने मकान में बड़े भाई के साथ रहते हैं। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ते ही जा रही है इसके पूर्व भी दुनावा में ज्वेलरी की दुकान और ग्राम सर्रई में एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरों ने सोना चांदी और नगदी सहित चुरा ले गए जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

