वेतन न मिलने से मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश, 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/मुलताई । जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के मनरेगा अमले में विगत चार माह से वेतन भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने 3 दिन का सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है।मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभात पट्टन को आवेदन देकर बताया कि उन्हें पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। रक्षाबंधन, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार वेतन के अभाव में फीके गुजर गए। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार आर्थिक संकट झेलने के बावजूद वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन अब स्थिति गंभीर होती जा रही है। बच्चों की फीस, मकान किराया और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है।कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है, ताकि वे पुनः पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सकें।

Crime News- ग्राम देवरी में दिनदहाड़े सुने आवास में चोरी

Leave a Comment