रामलीला में पूरी रात चला राम रावण युद्ध, सुबह हुआ रावण वध

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                        अंतिम चरण में रावण का हुआ पुतला दहन, रात भर दर्शक रहे उपस्थित

Betul Local News/मुलताई। रामलीला के अंतिम चरण में गुरूवार रात राम रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरी रात राम रावण युद्ध चला तथा सुबह रावण वध हुआ। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया जिसके बाद शुक्रवार रात श्रीराम का राजतिलक की लीला का मंचन कर रामलीला का समापन किया जाएगा। रावण वध के पूर्व रावण के पुत्र नारांतक से भी रामदल का महासंग्राम हुआ जिसके बाद नारांतक वध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम की भूमिका में राहुल शर्मा तथा लक्ष्मण की भूमिका में अमृत शर्मा सहित रावण की भूमिका में शिवा खंडेलवाल द्वारा पूरी रात युद्ध किया गया जिसके देखने के लिए रात भर दर्शक रामलीला मंचन देखने के लिए उपस्थित रहे। रामलीला के व्यास बंटी मिश्रा ने बताया कि मुलताई में आयोजित रामलीला की विशेषता है कि वर्षों से रावण वध ब्रम्हमुहुर्त में होता है जिसके लिए पूरी रात लीला का मंचन किया जाता है तथा दर्शक भी पूरे उत्साह से रामलीला का आनंद उठाते हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला हमारा पारंपरिक धार्मिक उत्सव है जो आज के डिजिटल युग के बावजूद लोगों की पहली पसंद है। युवा पीढ़ी भी रामलीला के मंचन एवं देखने पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे धर्मग्रंथों की जड़े कितनी मजबूत हैं।

Read Also: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुई एकता दौड़, लिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प

Leave a Comment