जन्मोत्सव पर सोनोली धाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, वाहनों का लगा तांता

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। छोटा खाटू श्याम सोनोली धाम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर पूरे दिन से लेकर देर रात तक दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। सुबह से लेकर देर रात नगर सहित पूरे क्षेत्र एवं महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा सोनोली मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रही। सुबह से ही नगर का माहौल पूरी तरह बाबा श्याम मय रहा तथा सोनोली धाम में विगत वर्षों की अपेक्षा भीड़ का रिकार्ड टूटा। बताया जा रहा है कि श्याम जन्मोत्सव पर बाहर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम का जन्मोत्सव पूरे उत्साह से मनाया। इस अवसर पर शाम 7 बजे से मंदिर प्रांगण में बाबा श्याम की ज्योत तथा भजन का आयोजन किया गया जिसमें श्याम भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे। मंदिर ट्रस्ट के नवीन ओंकार तथा विक्की मित्तल ने बताया कि एकादशी पर श्याम जन्मोत्सव के लिए सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही तथा विगत वर्षों की अपेक्षा दोगुनी भीड़ ने मंदिर पहुंचकर जन्मोत्सव पूरे धूमधाम एवं उत्साह से मनाया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

हत्या के विरोध में पूरे दिन थाने के सामने मुख्य मार्ग पर डटे रहे जयस संगठन के कार्यकर्ता, बाजार रहा बंद

Leave a Comment